Wednesday 15th of July 2026 10:47:59 PM

अपहरण कर हजारों की नकदी छीनी व जबरदस्ती ऑन लाइन कराई मनी ट्रांसफर


 

Noor Bulletin-हिंदी न्यूज़ के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

खतौली। कस्बे के एक व्यक्ति ने खुद का अपहरण कर हजारों की नकदी छीनने व जबरदस्ती ऑन लाइन मनी ट्रांसफर का आरोप लगाते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाने में पहुंचे मौहल्ला मिट्ठूलाल निवासी मौहम्मद उजेर खां पुत्र मौहम्मद फजल खां ने बताया कि 8 तारीख की रात्रि को करीब 11 बजे उसके पास बुढ़ाना रोड स्थित काजी गार्डन निवासी अलमास पुत्र नौशाद का फोन आया था, जिसने जरूरी काम कहते हुए उसे थाने के निकट बुलाया। जहां से उसने अपने साथियों के साथ उसे गाड़ी में डालकर कब्जे में ले लिया। हथियार के बल पर वह उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा। इस दौरान धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की गई और एक लाख रूपये ऑन लाइन मनी ट्रांसफर कराई गई। साथ ही साथ उसके पास मौजूद 20,000 की नकदी व सोने की चैन भी छीन ली गई। इसके बाद वह उसे काजी गार्डन के निकट छोड़कर चले गए और जाते-जाते ओर डेढ़ लाख रुपए का इंतजाम करने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • Tags

Related Articles



STAY CONNECTED

86470 Fans Like
77181 Followers Follow
70652 Subscribers Subscribe

ताज़ा समाचार