Wednesday 15th of July 2026 09:37:58 PM

गौ वंश की देखभाल को कोताही बरत रहे अधिकारी, गौ प्रेमियों ने पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा


 

Noor Bulletin-हिंदी न्यूज़ के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

मुजफ्फरनगर। गौमाता के अपमान का मुद्दा लेकर गौ प्रेमी सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। उन्होंने पालिका अधिकारियों पर गौ सूचना देने वालों के फोन न उठाने का आरोप लगाया और गौशालाओं के निरीक्षण करने की मांग की।जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे गौ प्रेमियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मुजफ्फरनगर की नगर पालिका के अधिकारी निःस्वार्थ गौमाता की सेवा करने वाले गौ सेवकों का फोन तक उठाना उचित नहीं समझते। मृतक गौमाताओं का अन्तिम संस्कार के लिए उन्हें घंटां तक खड़ा रहना पड़ता है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे समाजसेवियों ने मांग करी कि बढ़ती ठंड को देखते हुए शहर की सरकारी सभी गौशालाओं का निरीक्षण कराकर गौ माताओं को ठंड से बचाने की व्यवस्था की जाये। गौमाता के प्रति नगर पालिका के अधिकारी उपेक्षा का बर्ताव कर रहे हैं। बार-बार अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इस और ध्यान नहीं दे रहा है और न ही गौमाताओं के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर पर उतारा जा रहा है।उन्होंने मांग करी कि इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करें, जिससे गौ माता को सम्मान मिल सके।

  • Tags

Related Articles



STAY CONNECTED

66027 Fans Like
68626 Followers Follow
37423 Subscribers Subscribe

ताज़ा समाचार