Wednesday 15th of July 2026 09:34:26 PM

कॉलेज की छत बिछाई जा रही थी 33,000 की लाइन, भाकियू के प्रदर्शन पर एसडीओ ने काम रूकवाया


 

Noor Bulletin-हिंदी न्यूज़ के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

पुरकाजी। भोजाहेड़ी खड़का वाला से ग्राम अब्दुलपुर रोड पर डा. अमन का आयुष पैरामेडिकल कॉलेज और लाइब्रेरी है। इस कॉलेज के ऊपर से 33,000 की लाइन का काम भारतीय बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड कोका कोला कंपनी द्वारा किया जा रहा है। जिसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता मोनू प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष की अगुवाई में काम रुकवाने के लिए धरना प्रदर्शन करने लगे। मोनू प्रधान ने अपनी टीम के साथ 33,000 की विद्युत लाइन का काम रुकवा दिया और धरना देकर बैठ गए। उनका आरोप था कि उक्त कॉलेज बनकर तैयार हो गया है, जिससे कभी भी कोई विद्युत लाइन से अनहोनी हो सकती है। आयुष पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर अमन का कहना है कि लाइन का मामला केस नंबर 983/2024 सिविल जज सिनियर डिविजन कोर्ट में विचाराधीन है, फिर किस तरीके से यह विद्युत लाइन खींची जा रही है, जिस पर पुरकाजी थाना प्रभारी जयवीर सिंह व एसडीओ कपिल मुनि मौके पर पहुंचे। बाद में बिजली घर एसडीओ ने आश्वासन दिया कि विद्युत लाइन का काम रोक दिया गया, तब जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान, डॉक्टर अमान, पप्पू, शशि चौधरी, नेतराम प्रधान, इकराम, फसर अली, नदीम, वंश गोयल, साबिर, कल्लू प्रधान, यूनूस शामिल रहे।

  • Tags

Related Articles



STAY CONNECTED

97382 Fans Like
62006 Followers Follow
30716 Subscribers Subscribe

ताज़ा समाचार