हैदराबाद। हैदराबाद में दिलजीत दोसांझ को अपने कॉन्सर्ट से पहले तेलंगाना सरकार ने एक कानूनी नोटिस भेजा, जिसमें उन्हें ऐसे गाने गाने से सावधान किया गया जो बंदूक, गोली, हिंसा और मादक द्रव्यों के सेवन आदि का महिमामंडन करते हैं। दिलजीत दोसांझ ने इस नोटिस का पालन किया। यहां तक कि कुछ गीतों को मजाकिया अंदाज में भी गाया जिससे कॉन्सर्ट में मौजूद दर्शकों ने आनन्द उठाया। यह सच है कि प्रसि(ि के साथ-साथ जिम्मेदारी, अफवाहें और कभी-कभी सरकारी नोटिस भी आते हैं। हाल ही में हैदराबाद में दिलजीत दोसांझ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।





